PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. कॉलेज में बनाया गया मैथमेटिकल ग्रीन पार्क,

KMV College Made in Mathematical Green Park Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमैंट आफ मैथमेटिकस के द्वारा पर्यावरण में गणित के उपयोग एवं महत्व को दर्शाने के मकसद के साथ मैथमेटिकल ग्रीन पार्क बनाया गया। गणित विषय की विलक्षणता एवं छात्राओं को इसकी विभिन्न विधाओं में शोध के प्रति प्रोत्साहित करते इस पार्क का उदघाटन विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के द्वारा किया गया।

छात्राओं ने गणित पर आधारित विधाओं जैसे गणित प्रतीको और आकृतियों, समीकरणों आदि के साथ पार्क को सजाने के लिए कंकर, पानी की बोतलें और अन्य गैर जरुरी सामान को उपयोगा में लाकर अपनी प्रतिभा को बेहद खूबसूरती के साथ मंचन किया। इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा चार्ट एवं रंगोली भी प्रर्दशित किए गए, जिसमें उन्होंने पवन चककी से उर्जा उत्पन करने की प्रक्रिया के साथ-साथ सौर पैनलों से सौर उर्जा का उत्पादन करने के लिए उपयोग होते गणित की ओर से सभी का ध्यान केंद्रित किया।

इसके साथ ही छात्राओं ने हाइपरबोला, वर्गाकार रैकटेंगल ट्रेपीकिायम कयूबप्वायड, कोन, फ्रस्टम आफ कोन आदि जैसी विभिन्न गणित आकृतियों में फलों एवं सबजियों के बीजों को लपेट कर प्रस्तुत किया। इसके इलावा छात्राओं वजिंदर कौर, मुस्कान, अमन, बीनू आदि के द्वारा जहां पर्यावरण से संबंधित बेहत प्रभावशाली ढंग से कविताएं सांझां की गई वहीं साथ ही बी.एस.सी. (आनर्स) मैथमेटिकस समैस्टर दूसरा की छात्राओं ने हमारे ग्रहों में निवेश विषय पर एक नृत्य प्रस्तुति भी दी।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं द्वारा की गई इस जोश भरी प्रस्तुति के लिए उन्हें मुबारकबाद देते हुए प्रोत्साहित किया और कहा कि यह मैथमेटिकल ग्रीन पार्क छात्राओं में गणित विषय को दिलचस्प ढंग से सीखने की सोच को पैदा करने के साथ-साथ इस क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने में भी सहायक साबित होगा। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए श्रीमति वीना दीपक, अध्यक्षा गणित विभाग, श्रीमति आनंद प्रभा व समूह स्टाफ सदस्यों द्वारा किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की।