PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल के द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,

KMV Collegiate Sr. Sec. School celebrates National Science Day

छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के द्वारा विज्ञान के महत्व को दर्शाया,

PTB News “शिक्षा” : केएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक श्री सी.वी. रमन के द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में डाले गए योगदान को समर्पित इस दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया जिनमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता मिरेकल्स ऑफ साइंस में छात्राओं ने रसोई एवं घरों में विज्ञान और इसके सिद्धांतों के उपयोग को बाखूबी समझाया.

इसके अलावा छात्राओं के द्वारा विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं जैसे:- कंप्रेशन, रेयरफेक्शन, बीटस, प्रेशर, हीट आदि से संबंधित वीडियोस भी बनाकर प्रस्तुत की गई. इस प्रतियोगिता में से सिमरनजीत कौर ने पहला, वंशिका ने दूसरा और सवलीन ने तीसरा स्थान हासिल किया. इसके अलावा छात्राओं ने स्पेस साइंस विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत की जिसमें से अंशिका ने पहला स्थान हासिल किया. इसके साथ ही स्पेस साइंस विषय में छात्राओं की दिलचस्पी को और अधिक बढ़ाने के मकसद के साथ एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए विज्ञान के हमारे रोज़ाना जीवन में महत्व को विस्तार से समझाया. इसके साथ ही इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने श्रीमती वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर ,के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल तथा श्रीमती आनंद प्रभा के साथ-साथ सभी प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भरपूर प्रशंसा की.