PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सेंट सोल्जर इंजीनियरिंग कॉलेज ने विज्ञान दिवस पर प्रो. रमन को किया याद,

National Science Day celebrated by St Soldier

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रो. चंद्रशेखर वेंकटरमन को याद करते हुए मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक खोज क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान के बारे में जानकारी देना था। प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि देश में सन् 1986 से प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

प्रोफेसर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने सन् 1928 में कोलकाता में इस दिन एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी, जो ‘रमन प्रभाव’ के रूप में प्रसिद्ध है। प्रो. रमण की यह खोज 28 फरवरी 1930 को प्रकाश में आई थी। इस कारण 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्य के लिए उनको 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इस दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना, प्रेरित करना, विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना तथा परमाणु ऊर्जा को लेकर लोगों के मन में कायम भ्रांतियों को दूर करना है। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी छात्रों को समाज को बेहतर बनाने के लिए आपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।