PTB News

Latest news
बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद, जालंधर में कल बंद का ऐलान, पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार

के.एम.वी. की कॉलेजिएट स्कूल की सॉफ्टबॉल टीम ने हासिल किया सिल्वर मेडल,

KMV Collegiate Sr. Sec. School softball team bags silver medal in 66th Punjab School Softball State competition Jalandhar

PTB News शिक्षा : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की सॉफ्टबॉल टीम ने 66वें पंजाब सॉफ्टबॉल स्कूल स्टेट मुकाबले में से सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया / फिरोज़पुर में आयोजित हुए इस मुकाबले में खिलाड़ी छात्राओं कैप्टन नवदीप कौर के साथ-साथ राजवीर कौर, कृषिका, इशिका, संजना शर्मा, निलाक्षी, वंशिका तथा सेजल चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल भावना, मेहनत, लगन एवं समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया /

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस विशेष उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को मुबारकबाद देते हुए बताया कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को नि:शुल्क रहने, खाने-पीने एवं शिक्षा की सुविधाओं के साथ-साथ स्टेट- ऑफ-दि-आर्ट जिम्नेज़ियम, खुली प्लेग्राउंडज़ एवं उत्तम कोचिंग मुहैया करवाने के लिए सदा गंभीर प्रयत्न किए जाते रहते हैं तथा ऐसी असाधारण सुविधाएं खिलाड़ी छात्राओं को अपनी प्रतिभा को पेश करते हुए शानदार सफलताएं प्राप्त करने में सहायक साबित होती हैं /

आगे बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि के.एम.वी. उन छात्राओं को यह सारी सुविधाएं प्रदान करना जारी रखेगा जो खेल के क्षेत्र में अपनी योग्यता निरंतर रूप से जारी रखेंगीं / इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए फिज़िकल एजुकेशन विभाग से डॉ. देवेंद्र सिंह एवं सुश्री बलदीना के द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी भरपूर सराहना की /

Latest News