.
KMV Flags Off Pan India Cycle Rally on Swachta Abhiyaan from Leh to New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) जालंधर जो सदा राष्ट्रीय हितों में अपना योगदान डालने के लिए कार्यशील रहती है द्वारा भारत के चारों ओर से स्वच्छता अभियान के संबंध में पैन इंडिया साईकल रैली को के.एम.वी. से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया / लेह से लेकर दिल्ली तक चलने वाली भारत के उत्तरी हिस्से की यह रैली कल विद्यालय में पहुंची /
..
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, ए.ड़ी.जी. आई.ए.एस. श्री कुलवंत सिंह तथा ब्रिगेडियर अदवित्य मदान की उपस्थिति में बैटन को जालंधर कैडिट्स को सौंपा गया और आज सुबह 7 बजे प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस रैली को हरी झंडी देकर लुधियाना के लिए रवाना किया जहां यह बैटन वहां से कैडट्स को सौंपा जाएगा / यह रैली भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा का एक हिस्सा है जिस द्वारा भारत वासियों को साफ सफाई एवं सेहतमंद जीवन के संबंध में जागरुकता प्रदान की जा रही है /
..
इस अवसर पर प्राचार्या जी ने अपने संबोधन में एक विशाल युवा संस्था एन.सी.सी द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों की सराहना की और कहा कि 21 वीं सदी के अनुसार भारत के निर्माण के लिए यह एक उचित मंच है / उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रवादी संस्थान होने के नाते के.एम.वी. एन.सी.सी. द्वारा देश सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए किए जाने वाले विभिन्न कार्यों में अपना योगदान डालता रहेगा /
.
ए.डी.जी. कुलवंत सिंह ने इस अवसर पर स्वच्छ वातावरण एवं स्वच्छता की महत्ता को दर्शाते हुए कहा कि ऐसे वातावरण में विभिन्न सेहत संबंधी समस्याओं को खत्म किया जा सकता है / जालंधर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियन अदिवित्य मदान ने इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडिट्स द्वारा इस रैली में पूरे जोश से हिस्सा लेने पर मुबारकबाद दी और साथ ही विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा इस स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपना योगदान डालने के लिए आभार व्यक्त किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Flags Off Pan India Cycle Rally on Swachta Abhiyaan from Leh to New Delhi


































