PTB News

Latest news
UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति नाना पाटेकर को डाक्टरों ने गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद 45 मिनट तक दिया गया CPR और सुबह 5:20 बजे थम ... आईवी वर्ल्ड स्कूल के छात्र रुद्र शर्मा ने डब्ल्यूआरपीएफ ओपन स्टेट उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग छात्रों के लिए नई इलाज तकनीकों पर विशेष सेमिनार आयोजित, HMV में गणित के विभिन्न क्षेत्रों में नवीन प्रगति एवं अनुप्रयोगों पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, मोदी सरकार में पंजाब राज्य से दो को मिलेगी ख़ास जगह, राघव चड्‌ढा सहित 4 नेता दौड़ में साहिल पंजाब CM Mann के OSD राजबीर घुम्मन को CBI ने भेजा समन, आज ही पेश होने को कहा आम जनता को RBI ने दिया बड़ा झटका, बढ़ाया रेपो रेट, जानें क्या होगा असर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गीता कॉलोनी के विद्यार्थियों ने ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ खो-खो प्रति...

के.एम.वी. में इफेक्टिव कम्युनिकेशन स्किल्स विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन,

KMV organises a one day workshop on Effective Communication Skills Jalandhar

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश के द्वारा इफेक्टिव कम्युनिकेशन स्किल्स विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया / इस वर्कशॉप में श्रीमती अनुकिरन खन्ना ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की /

विद्यालय के विभिन्न विभागों से वर्कशॉप में उपस्थित छात्राओं से संबोधित होते हुए श्रीमती अनुकिरन ने जहां अपने मनोभावों को प्रस्तुत करने में भाषा एवं संचार के विशेष महत्व को बयान किया वही साथ ही प्रभावशाली संचार कौशल की मौजूदा समय ज़रूरत से सभी को विस्तार सहित अवगत करवाया / उन्होंने कहा कि अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स के माध्यम से कोई भी इंसान वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए जीवन में अपने निर्धारित मुकाम को हासिल कर सकता है /

इसके साथ ही उन्होंने कामकाजी स्थान पर कम्युनिकेशन स्किल्स की ज़रूरत एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए / विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय से संबंधित छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए स्रोत वक्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ-साथ प्रभावशाली कम्युनिकेशन स्किल्स का होना भी बेहद ज़रूरी है

जिनसे अपने विचारों को बेहद आसानी से किसी के भी सामने प्रस्तुत किया जा सकता है / इसके साथ ही उन्होंने अंग्रेज़ी विभाग के द्वारा पब्लिक स्पीकिंग तथा कंटेंट राइटिंग जैसे सर्टिफिकेट कोर्सिज़ के साथ इस दिशा में किए जा रहे, सकारात्मक प्रयत्नों के बारे में बात करते हुए इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, अध्यक्षा, अंग्रेज़ी विभाग तथा डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं समूह स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की /

Latest News