PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा आउटलुक मैगजीन एवं टाईम्स आफ इंडिया के सर्वेक्षण 2021 में से टॉप नेशनल रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स के द्वारा मूर्तिकला विषय पर दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया। सुश्री स्वाति ने इस वर्कशॉप में स्रोत वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए छात्राओं को मूर्ति कला की विभिन्न विधाओं से अवगत करवाया।
. . .विद्यालय के विभिन्न विभागों से 50 से भी अधिक छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ इस वर्कशॉप में भाग लिया। वर्कशॉप के दौरान स्रोत वक्ता ने मूर्ति कला को परिभाषित करते हुए इसकी बारीकियों के संबंध में विस्तार सहित छात्राओं को जानकारी प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने मूर्तिकला के विभिन्न मॉडल्स की डेमोसट्रेशन भी दी। इसके साथ ही वर्कशॉप के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी स्रोत वक्ता के द्वारा बेहद सरल ढंग से दिए गए।
.
.विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि कला का किसी भी इंसान के जीवन में अहम रोल है तथा यह उसके जीवन के विकास में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं को कला के क्षेत्र से संबंधित नई जानकारी प्रदान करने में कारगर साबित होती है। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए फाइन आर्ट्स विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































