PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज द्वारा “भारत में पढ़ाई के दौरान कैनेडियन बैरिस्टर और सॉलिसिटर कैसे बनें” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। जिमसें जालंधर के एडवोकेट मानव जिंदल, जिन्हें हाल ही में बैरिस्टर और सॉलिसिटर के रूप में नामांकित किया गया है, सेमिनार में मुख्य वक्ता रहे। जिनका स्वागत ग्रुप के एमडी प्रो मनहर अरोड़ा द्वारा किया गया।
. .इस अवसर पर कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा ने आये हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कनाडा के बैरिस्टरशिप सहित अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनेड वकील के पद को प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए कॉलेज की चल रही व्यवस्था को रेखांकित किया। एडवोकेट जिंदल ने कनाडाई बैरिस्टर और सॉलिसिटर रजिस्ट्रेशन तक पहुँचने का रास्ता दिखाते हुए, उन्होंने स्टेप बताए जैसे नेशनल कमेटी ऑन एक्रेडिटेशन द्वारा मूल्यांकन के लिए ऑन-लाइन आवेदन भरना और एलएलबी में पढ़ाए गए विषयों में प्रदर्शन, कानूनी योग्यता और स्किल कम्युनिकेशन 6-8 सप्ताह के समय में किया जाना चाहिए ।
..
कैनाडा के कानून के 5 अनिवार्य विषयों, एक या अधिक अतिरिक्त विषयों, कनाडाई आपराधिक कानून, न्यायशास्त्र पर ऑनलाइन परीक्षाएं उत्तीर्ण करना (फाउंडेशन कानून) प्रोफेशनल जिम्मेदारी, प्रशासनिक कानून आदि जो वर्तमान में हर महीने आयोजित किए जाते हैं और अधिकतम 5 वर्षों के भीतर पेपर क्लियर करने के लिए 3 मौके दिए जाते हैं। इसके बाद उम्मीदवार को कैनाडा की चौदह कानून समितियों में से किसी से भी संपर्क करने के लिए पात्रता का प्रमाण पत्र मिलता है, उन्होंने कुछ अतिरिक्त लाभों के लिए ओंटारियो की लॉ सोसायटी को चुनने की सिफारिश की।
. .इसके बाद कॉल टू द बार और लाइसेंस्ड होता है। लाइसेंसिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भारत में रहकर कैनेडियन बैरिस्टर और सॉलिसिटर बन जाता है। श्री जिंदल ने सेंट सोल्जर लॉ के छात्रों को अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेने की सलाह दी क्योंकि इस कॉलेज में इस तरह की पढाई से कैनेडियन बार का रास्ता बहुत आसान और कम खर्चीला हो जाएगा, पैसे और समय दोनों में बचत हो सकती है। ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा ने लॉ कॉलेज की पहल की सराहना करते हुए इसे लॉ छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर बताया।
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































