PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. में सिक्योरिटीज मार्केट ऑपरेशंस विषय पर पांच दिवसीय वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित,

KMV organises five day workshop on Securities Market Operations in association with National Institute of Securities Market (NISM)

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था, कन्यामहाविद्यालय, जालन्धर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट के सहयोग के साथ सिक्योरिटीज मार्केट ऑपरेशंस विषय पर पांच दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया।

सिक्योरिटीका मार्केट की विभिन्न अवधारणाओं को स्पष्ट करती इस वर्कशॉप में बी.कॉम (ऑनर्स), बी.कॉम (पास एंड ऑनर्स) एवं एम.कॉम की 200 से भी अधिक छात्राओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। डॉ. संजय कुमार अग्रवाल इस वर्कशॉप में स्रोत वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन के दौरान डॉ. संजय ने छात्राओं को निवेश से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए इसके महत्व को विस्तार सहित बयान किया।

इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को निवेश की विभिन्न अवधारणाओं, उद्देश्य, इसके तीन स्तंभ, पैसे एवं फाइनेंस में अंतर, महंगाई, 72 के नियम, एस.एल.आर. सिद्धांत आदि के बारे में बताने के साथ-साथ अलग-अलग निवेश के विकल्पों की भी जानकारी प्रदान की। प्राइमरी एवं सेकेंडरी मार्केट को परिभाषित करते हुए उन्होंने ऑर्डर करने, वित्ततीय उद्देश्य, डीमैट अकाउंट को खोलने की प्रक्रिया के बारे में बताने के साथ-साथ पब्लिक इश्यूज पर अप्लाई करने के लिए जरूरी एवं लाजमी कागजात की जरूरत की ओर भी सभी का ध्यान केंद्रित किया।

इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन इन ब्रोकर्स ऑफिस, सटॉक कोट एवं स्टॉक बरोकर को अदायगी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने के इलावा म्युजुअल फंड्स की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए सिप, नेट ऐसेट वैल्यू, रिस्क इन इक्वटी एवं डेप्ट इन्वेस्टमेंट, निवेशक के अधिकार एवं जिम्मेदारियां, पांजी स्कीम आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की।

डॉ. संजय ने छात्राओं को भारतीय सिक्योरिटीज मार्केट में अपने करियर को स्थापित करने, एन.आई.एस. एम., सर्टिफिकेशन के साथ-साथ प्लेसमेंट के अवसरों के बारे में भी जानकारी प्रदान की और साथ ही छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने स्रोत वक्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन के लिए डॉ. नीरज मेनी, अध्यक्षा, कॉमर्स विभाग एवं अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।