PTB न्यूज़ शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन अधीन पंजाबी फिल्म ‘कदे हां, कदे न’ के प्रचार हेतु फिल्म की टीम ने आगमन किया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन यूथ वैलफेयर विभाग के डीन श्रीमती नवरूप कौर, सम्पूर्ण कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा, डॉ. राखी मेहता और सुपरिटेंडेंट एडमिन श्री रवि मैनी के संरक्षण में किया गया।
संस्था परम्परानुसर सर्वप्रथम प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी द्वारा मुख्य अतिथियों फिल्म के नायक श्री सिंघा, नायिका सुश्री संजना, डायरैक्टर श्री सुनील ठाकुर एवं अन्य कलाकार सिमरन सहज इत्यादि का प्लांटर व पंजाबी सभ्याचार की प्रतीक फुलकारी भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने फिल्म के कलाकारों को फिल्म की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी एवं कहा कि पंजाबी फिल्में पंजाबी सभ्याचार व संस्कृति को प्रस्तुत करने हेतु सदैव प्रयासगत हैं।
इस अवसर पर गायक व फिल्म नायक श्री सिंघा ने फिल्म के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया व फिल्म के संवादों व गानों के माध्यम से छात्राओं का मनोरंजन किया। छात्राओं ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च ने किया। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा और सुपरिटेंडेंट श्री रमन बहल व श्री लखविंदर सिंह भी मौजूद रहे।



































