PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मद्देनजर हफ्ता भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन,

KMV organises week long celebrations to commemorate National Science Day

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर की साइंस विभाग के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मद्देनजर हफ्ता भर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाय गया। भारत के महान भौतिक वैज्ञानिक श्री सी.वी. रमन के द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में डाले गए बहुमूल्य योगदान को समर्पित इस दिवस के संबंध में पी.जी. डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के द्वारा एक विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन करवाया गया जिसमें श्रीमती प्रज्ञा नोपेनी, संस्थापक एवं कोऑर्डिनेटर, बी.वी.एन.-आई.ए.पी.टी. अन्वेषिका ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की।

छात्राओं से संबोधित होते हुए उन्होंने विभिन्न वीडियोस ने छात्राओं को विशेष तौर पर प्रभावित किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए। इसके अलावा जहां कैम इनोवेस्टा-इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया वहीं साथ ही इंटरनेशनल डे आफ विमेन एंड गल्र्स इन साइंस को मनाते हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया जिसमें देश भर से 500 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ बॉटनी के द्वारा भी विज्ञान दिवस के अवसर पर इंटीग्रेटेड अप्रोच इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर विषय के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, पॉट डेकोरेशन, रंगोली एवं कोलाज मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में से निताशी पहले स्थान पर रही। लवप्रीत और महक ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि श्वेता और रुचिका ने तीसरा स्थान अपने नाम करवाया। पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता में से दीपिका ने पहला और अंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में से लवप्रीत और कोलाज मेकिंग में से उर्वशी प्रथम रही। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए इस सफल आयोजन के लिए समूह साइंस विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भरपूर प्रशंसा की।