PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

HMV में विद्यार्थी परिषद की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन,

Installation Ceremony of Student Council at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी की अध्यक्षता में विद्यार्थी परिषद की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ डीएवी गान से हुआ। डीन विद्यार्थी परिषद श्रीमती उर्वशी मिश्रा, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा और विद्यार्थी परिषद के अन्य सदस्यों ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी का स्वागत किया। श्रीमती उर्वशी मिश्रा ने विद्यार्थी परिषद की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों व प्रशासन के बीच लिंक के रूप में काम करता है तथा छात्राओं में प्रशासनिक व लीडरशिप गुण विकसित करने में सहायता करता है।

लीडर जन्म से ही नहीं होते, बल्कि विद्यार्थी परिषद उन्हें बनाता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने छात्राओं को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि उन्हें विभिन्न आफिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्वयं में अच्छे गुण जैसे सच्चाई, नम्रता आदि धारण करने चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि जीवन में ताकत व जिम्मेदारी में संतुलन बनाना आवश्यक है ताकि जीवन में सफलता प्राप्त की जा सके। छात्राओं को प्रदान किए गए बैज उन्हें जिम्मेदारी का अहसास करवाते हैं ताकि वह अपने सभी कार्य कुशलता से सम्पन्न कर सकें।

विशेषातिथि के रूप में कॉलेज की पूर्व पीजी हैड गर्ल गुरकीरत कौर व यूजी हैड गर्ल परनीत कौर ने भी छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर 319 छात्राओं को बैज प्रदान किए गए। कु. दीक्षा व कु. गौरी जिंदल को क्रमश: पीजी व यूजी हैड गर्ल के पद से नवाजा गया। 19 छात्राओं को ज्वाइंट हैड गर्ल व असिस्टैंट हैड गर्ल का बैज प्रदान किया गया। 150 छात्राओं को विभिन्न सोसाइटी व क्लब के सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी व असिस्टेंट सेक्रेटरी का पद दिया गया। इस अवसर पर फैकल्टी इंचार्ज डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. संगीता अरोड़ा, श्रीमती मीनू कोहली, डॉ. राखी मेहता और विद्यार्थी परिषद के सदस्य श्रीमती नीटा मलिक, श्रीमती सविता महेंद्रू, डॉ. नीतिका कपूर, श्रीमती ज्योतिका मिन्हास, श्रीमती दीपाली, सुश्री हरमनू भी उपस्थित थे।