PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. अलुमनाई मीट पल्र्स-2022 सफलतापूर्वक आयोजित,

KMV Organizes Alumni Meet Pearls – 2022

के.एम.वी. ने स्कूल शिक्षा में बहुमूल्य योगदान डालने वाली अपनी बेटियों को किया सम्मानित,

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर के द्वारा अलुमनाई मीट पल्र्स-2022 का सफल आयोजन करवाया गया। के.एम.वी. की भूतपूर्व छात्रा एवं वाईस पै्रकाीडैंट, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, डॉ. सुषमा चावला के साथ-साथ डॉ. कमल गुप्ता, सदस्य, विद्यालय प्रबन्धकर्तृ सभा, श्रीमती प्रोमिला, डेनमार्क, श्रीमती श्वेता चोपड़ा, प्रिंसीपल, सेक्रेड हार्ट स्कूल, श्रीमती प्रवीन अबरोल, श्रीमती सोनिया विर्दी आदि के साथ-साथ विद्यालय की अन्य बेटियों ने बढ़-चढक़र इस प्रोग्राम में शिरकत की।

सभी भूतपूर्व छात्राओं से सम्बोधित होते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कन्या महाविद्यालय की सफलताओं एवं उपलब्धियों से सभी को वाकिफ करवाते हुए बताया कि तीन शताब्दियों से महिला सशक्तीकरण में अग्रणी तौर पर अपनी भूमिका निभाने में विद्यालय पूर्ण रूप से निरंतर प्रयासरत है। इस आयोजन का मंतव विद्यालय की बेटियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां वह अपने संघर्ष से लेकर सफलता की कहानी को विद्यालय की मौजूदा छात्राओं से सांझा कर उनके लिए एक प्रेरणा स्रोत बन सके।

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत एवं लगन के साथ विद्यालय को सदा गौरवन्वित करने वाली छात्राओं पर विद्यालय को बेहद गर्व है। इसके इलावा अपने सम्बोधन के दौरान स्वर्गीय श्रीमती शीला दिक्षित, श्रीमती सुरिंदर कौर बादल, श्रीमती निर्मल मिलका सिंह जैसी विद्यालय की बेटियों अपनी क्षेत्र में सफलता हासिल कर बाकियों के लिए मिसाल बनने वाली छात्राओं को याद करते हुए नमन भी किया। इसके साथ ही इस अवसर पर स्कूल की शिक्षा में अपना बहुमूल्य योगदान डालने वाली विद्यालय की बेटियों को सम्मानित भी किया गया।

1957 के बैच से लेकर वर्तमान समय तक की शिरकत वाले इस प्रोग्राम वाले कन्या महाविद्यालय के स्वर्णिम सफर एवं उपलब्धियों से वाकिफ करवाई डाकुमेंट्री फिल्म सांझा करने के साथ-साथ पिछली अलुमनाई मीट की झलकियों को भी सांझा किया गया। इसके इलावा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा रैम्प पर चलकर अपनी प्रतिभा को भी बाखूबी प्रदर्शित किया गया। विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा अरुणधित्ती ने जहां अपनी सुरीली आवाका में गीत गा कर सभी को मंत्रमुद्ध किया।

वहीं साथ ही छात्राओं के द्वारा पेश किए गए पंजाब के लोक नाच ने सभी को थिरकने पर मजबूर किया। प्रोग्राम के दौरान मिस अलुमनाई-2022 का खिताब डॉ. सुषमा चावला को प्रदान किया गया। मिस एलीगैंट के खिताब के लिए श्रीमती नेहा ब्रैच ग्रोवर को चुना गया जबकि बरुन कौर मान मिस चार्मिंग स्माइल और कमाक्षी शर्मा मिस ब्युटीफुल अटायर बनी। मैडम प्रिंसीपल ने इस सफल आयोजन के लिए समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।