PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट खाम्ब्रा द्वारा “हैल्दी किडनी, हैल्दी लाइफ” थीम पर वर्ल्ड किडनी डे मनाया गया। जिसमें प्रिंसिपल श्रीमती नीरज सेठी के दिशा निर्देशों पर ज़ीएनएम छात्रों ने इसमें भाग लेते हुए हैल्दी लाइफ के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बहुत जरूरी है। छात्रों ने रीमा, सिमा, रेबेका, टरेसा, रमनदीप, सकीना, पलकदीप, सौरव, ख़ुशी, संदीप ने जागरूकता फैलते हुए सभी को रोजाना कसरत करने और पौष्टिक आहार लेने कहा। वहीं उन्होंने कहा कि जंक फ़ूड से परहेज करना चाहिए।
प्रिंसिपल श्रीमती सेठी ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां हमें किडनी इन्फेक्शन, किडनी की सूजन आदि से बचा कर हमें बना कर रख सकती है। उन्होंने कहा कि किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण पार्ट है और इसकी देखभाल बेहद जरूरी है। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए अपनी स्वस्थ के प्रति सावधान रहने के लिए कहा।





































