PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

के.एम.वी. के द्वारा कौशल विकसित करती नि:शुल्क समर क्लासेस-2024 सफलतापूर्वक संपन्न,

kmv-successfully-concludes-summer-classes-2024-free-of-cost-skill-enhancement-classes

.

150 से भी अधिक लड़कियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ लिया भाग,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा विद्यार्थियों की छुट्टियों के इस समय को और अधिक सृजनात्मक, जानकारी एवं मनोरंजन पर आधारित बनाने के लिए प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी आयोजित की गई समर क्लासेस-2024 सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

.

कौशल विकसित करती तथा सप्ताह भर पूर्ण रूप से मुफ्त आयोजित हई इन क्लासेस के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला और 150 से भी अधिक लड़कियां इन क्लासेस में भाग लिया. विद्यालय विभिन्न विभागों जैसे:- पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्टस, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, डिपार्टमेंट ऑफ डांस, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी,

.

पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ म्यूज़िक, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग के साथ-साथ डी.डी.यू. कौशल केंद्र के अंतर्गत एनिमेशन विभाग, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग आदि के द्वारा इन कक्षाओं के दौरान विद्यालय की छात्राओं के साथ -साथ बाहर की छात्राओं के भी पूरी जोश एवं उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियां में भाग लेकर अपनी जानकारी में वृद्धि की. कक्षाएं दो भागों में बांटी गई है.

.

सुबह 10:00 के ग्रुप में म्यूज़िक, ग्राफिक डिज़ाइनिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा स्पोकन इंग्लिश के जहां विभिन्न मॉडूल्स के अंतर्गत छात्राओं को शिक्षित किया गया वहीं साथ ही सुबह 11:00 शुरू वाले दूसरे ग्रुप में रेसीन आर्ट, डांस, आई.टी. स्किल्स, पास्ता एंड इंडियन ग्रेविस की कक्षाओं में भी छात्राओं ने बेहद उत्सुकता के साथ हिस्सा लिया. प्रतिभागीयों ने दोनों भागों में से अपनी पसंद के अनुसार एक-एक कक्षा का चयन किया.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर बात करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं सृजनात्मकता को एक उत्तम मंच प्रदान करने एवं उनकी जानकारी के घेरे को और अधिक विशाल करने की सोच के साथ विद्यालय के द्वारा हर वर्ष समर क्लासेस का आयोजन किया जाता रहता है. इस बार के इस आयोजन से भी विद्यार्थी यकीनन ही मनोरंजन एवं उच्च स्तरीय जानकारी हासिल करते हुए अपने ज्ञान में शानदार इज़ाफा करने के सक्षम बने हैं.

.

इसके साथ ही उन्होंने क्लासेस के सफलतापूर्वक आयोजन पर डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. हरप्रीत कौर, श्री योगेश्वर हंस, डॉ. रितिका चोपड़ा, श्रीमती रितु भारद्वाज, श्रीमती मनमीत कौर, श्रीमती बरजिंदर, सुश्री बबीता, सुश्री निधि भाटिया, सुश्री स्पर्धा तथा शेफ विदुषी गुप्ता के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की.

.

.