PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. की खो-खो टीम ने इंटर-कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल किया हासिल,

kmvs-kho-kho-team-secure-gold-medal-consecutively-second-time-in-inter-college-kho-kho-championship-organised-by-guru-nanak-dev-university-amritsar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय,जालंधर की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत के साथ लगातार महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित करती आ रही हैं. इस ही श्रृंखला में के.एम.वी. की खो-खो टीम ने इंटर-कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप में से लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया.

.

.

.

स्पोर्ट्स विभाग, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में के.एम.वी. की खो-खो टीम की सभी सदस्यों ने खेल के प्रति अपनी लगन, टीम भावना एवं समर्पण को बाख़बी प्रदर्शित किया. उल्लेखनीय है कि इस टीम से दिलप्रीत कौर, सर्बजीत कौर, सुमनदीप कौर, जसप्रीत कौर, रजनी देवी, सिमरन चौधरी, कोमलप्रीत, सलोमी एवं अफसाना को इंटर-यूनिवर्सिटी कैंप के लिए भी चुना गया.

.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने समूह टीम को इस विशेष उपलब्धि के लिए मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी और बताया कि विद्यालय के द्वारा सभी खिलाड़ी छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा,

.

.

खान-पान, रहन-सहन, ट्रांसपोर्टेशन, ओपन एयर जिम, स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिम्नेज़ियम, हेल्थ क्लब, खुले प्लेग्राउंडज़ आदि की सुविधा उन्हें राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को स्थापित करने में कारगर साबित होते हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिज़िकल एजुकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह तथा सुश्री मनप्रीत कौर के साथ-साथ कोच श्री निर्मल सिंह एवं श्री जितेंद्र कुमार के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की.

.

.

.

Latest News