PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय (आटोनॉमस), जालन्धर छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के मद्देनजर सदा ऐसी उच्च स्तरीय शिक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत रहता है जिसके द्वारा छात्राओं को रोजगार के बेशुमार अवसर प्राप्त हो सके। इसी दिशा में विद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा छात्राओं के लिए डेल कंपनी में प्लेसमेंट के लिए किए गए प्रयत्नों के बल पर बी.सी.ए. की छात्रा तमन्ना देवी को कंपनी द्वारा चयनित किया गया।
. . .सीनियर रिप्रेजेंटेटिव, बिजनेस ऑपरेशंस के पद के लिए चयनित की गई तमन्ना देवी जल्द ही डेल टेक्नोलॉजीस के बंगलौर स्थित दफ्तर में सेवाएं निभाएगी। उल्लेखनीय है कि विद्यालय की होनहार छात्रा तमन्ना इससे पहले तीन इंटर्नशिप सफलतापूर्वक संपन्न करने के साथ-साथ आई.आई.आई.टी. भोपाल की कैंपस एंबेसडर भी रह चुकी है।
.
.विद्यालय प्रिंसीपल प्रोफेसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने शानदार सफलता के लिए तमन्ना को मुबारकबाद देते हुए बताया कि अच्छी शिक्षा मुहैया करवाकर छात्राओं को रोकागार प्राप्ति के योग्य बनाते हुए आत्मनिर्भर बनाने के लिए कन्या महाविद्यालय द्वारा किए जाते गंभीर प्रयत्न इसकी महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को और अधिक पक्का कहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने डॉ. सुमन खुराना, डीन, प्लेसमेंट द्वारा छात्राओं के लिए किए जाते प्रयत्नों की भी भरपूर सराहना की।
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































