PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

आईवी वर्ल्ड स्कूल में ऑनलाइन रीडिंग एक्टिविटी का आयोजन,

Ivy World School- Online Book Reading session

PTB न्यूज़ शिक्षा : वासल एजुकेशनल सोसाइटी के अधीन आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी जीवन में सफलता की ऊँचाइयॉं छू सकें इसलिए उन्हें आधुनिक युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाता है। स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है इसलिए पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में बच्चों की रूचि विकसित की जाती है।

.

.

इसी को ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रीडिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का आयोजन ग्लोबल हण्ट फॉन्डेशन टीम द्वारा किया गया। इस गतिविधि के अंतर्गत पुस्तक “इफ आई कैन ड्रीम इट.आई कैन डू इट” का पठन करवाया गया। इस पुस्तक में महान पुरूषों की बहुत ही प्रेरणात्मक कहानियॉं थीं।

.

बच्चों द्वारा उन्हें पढ़कर उसकी समीक्षा की गई व अपने विचार प्रस्तुत किए गए। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पुस्तकों के प्रति प्रेम उत्पन्न करना था। पुस्तकें हमारे जीवन का हिस्सा होती हैं। इस महामारी के समय पुस्तकें पढ़ने से बच्चों को मानसिक लाभ,शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार तथा व्यक्तिगत मनोरंजन की प्राप्ति होगी। यही बात को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए इस गतिविधि को रखा गया और बच्चों ने इसका लाभ भी उठाया।

.

.

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस चौहान द्वारा इस गतिविधि में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी गई और कहाकि पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों की क्रियात्मकता और क्षमता की भी तारीफ की।

.

स्कूल के प्रधान के.के. वासल. चेयरमैन संजीव कुमार वासल ड़ायरेक्टर श्रीमती ईना वासल और सी.ई.ओे. राघव वासल ने भविष्य के नेताओं के अंदर पुस्तकों के प्रति प्रेम उत्पन्न करने और क्रियात्मकता में वृद्धि करने के शिक्षकों के इस प्रयास की प्रशंसा की। सभी ने इस बात पर बल दिया कि अच्छी पुस्तकें महान निवेश के समान हैं । ये बच्चों को ज्ञान प्राप्त करने और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करती हैं अतः आगे भी ऐसी गतिविधि का आयोजन किया जाता रहेगा।

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें