PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

ODI World Cup 2023 को लेकर सामने आई 15 धुरंधरों की लिस्ट, जो दिलाएंगे टीम को Cup,

know-strength-and-weakness-of-indian-players-selected-list-for-odi-world-cup-2023

PTB News “Sports” : भारत इस साल वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। टीम के एलान के लिए पांच सितंबर की डेडलाइन दी गई थी और इसका पालन करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस टीम में 27 सितंबर तक बदलाव किए जा सकते हैं। कप्तान रोहित शर्मा के साथ उपकप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया को 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी दिलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भारतीय टीम में ओपनर की भूमिका रोहित और शुभमन गिल निभाएंगे। ईशान किशन बैकअप ओपनर होंगे। हालांकि, उन्हें मध्यक्रम में भी मौका मिल सकता है। वहीं, मध्यक्रम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भारतीय टीम का दारोमदार संभालेंगे। सूर्यकुमार यादव भी टीम में शामिल हैं। किसी के चोटिल होने पर उन्हें मौका मिल सकता है। विकेटकीपर के लिए भारत के पास दो विकल्प हैं। राहुल और ईशान पर इसकी जिम्मेदारी होगी।

know-strength-and-weakness-of-indian-players-selected-list-for-odi-world-cup-2023

ऑलराउंडर के तौर पर चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे, जबकि स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के अलावा जडेजा और अक्षर के पास रहेगी। भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। यह मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

Latest News