PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश के इस राज्य में बादल फटने से हुई भारी तबाही, 4 लोग लापता, टूरिस्ट कैंप डैमेज

kullu flood in many villages tourist camp damage in manikarn

PTB Big News कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में मौसम के बिगड़े मिजाज ने नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। कुल्लू में बादल फटने से भारी नुकसान की खबर है। कई घर और पुल बह गए हैं तो कम से कम 4 लोगों की मौत की सूचना है। उधर, शिमला में भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई है। चल्लाल पंचायत के छोझ गांव में सुबह करीब 6 बजे बादल फटने से कुछ घर तबाह हो गए। कई लोग बह गए हैं।

कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कम से कम 4 लोगों के बह जाने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है लेकिन वे भूस्खलन के कारण बीच रास्ते में फंस गए हैं। कई प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं मणिकर्ण में भी टूरिस्ट कैंप डैमेज हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि बुधवार को कुल्लू में बादल फटने से मणिकर्ण घाटी में बाढ़ आ गई जिस वजह से हालात बेकाबू हो गए हैं।

कुल्लू जिला आपात अभियान केंद्र से मिली सूचना के हवाले से बताया गया कि चल्लाल पंचायत के छोझ गांव में सुबह करीब 6 बजे बादल फटने के बाद से 4-6 लोग लापता हैं। अचानक आई बाढ़ में कम से कम पांच मवेशी बह गए हैं। एक पुल भी पानी के साथ बह गया है।

वहीं दूसरी तरफ शिमला शहर के बाहरी इलाके में बुधवार को हुए भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिमला जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) ने कहा कि यह घटना ढली इलाके में हुई । उन्होंने बताया कि घायलों को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।