PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब, इस प्रसिद्ध Immigration कंपनी के मालिक ने मारी अनोखे ढंग से ठगी, 3 के खिलाफ दर्ज हुई FIR,

lakhs-cheated-by-pretending-to-be-partner-in-sunland-education-and-immigration-consultants-company-director-big-breaking-news-travel-agent

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : इमीग्रेशन कंपनियों के द्वारा भोले भाले लोगों को ठगने के मामले तो अपने अक्सर सुने ही होंगे, लेकिन इस बार इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाले संचालक ने एक अलग ही तरिके से लाखों की ठगी मारने के मामले को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सैक्टर-32 स्थित सनलैंड एजुकेशन एंड इमीग्रेशन कंसलटैंट्स कंपनी के डायरेक्टर ने सैक्टर-47 निवासी को अपनी कंपनी में बिजनेस एसोसिएट के तौर पर शामिल कर 4 लाख रुपए और 20 प्रतिशत मुनाफा का गबन किया है। हरजीत सिंह बेदी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को सिविल बताकर दबा दिया।

आख़िरकार उन्होंने सबूतों के साथ जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले की सुनवाई और सबूतों को देखने के बाद कंपनी और डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। जिला अदालत के आदेश पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने सनलैंड एजुकेशन एंड इमीग्रेशन कंसल्टेंट्स कंपनी के निदेशक गुलशन कुमार, अशोक कुमार और अनीशा गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

हरजीत बेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सनलैंड एजुकेशन एंड इमीग्रेशन कंसल्टेंट्स कंपनी में फ्रीलांस कंसल्टेंट के तौर पर काम करना शुरू किया था। उन्हें कंपनी में गुलशन कुमार, अनीशा गुप्ता और अशोक कुमार मिले। तीनों ने उन्हें कंपनी में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बिजनेस एसोसिएट के रूप में शामिल होने की पेशकश की। 5 जनवरी 2013 को हरजीत सिंह, गुलशन कुमार, अशोक कुमार और राजेश के बीच एक समझौता हुआ।

बाद में पता चला कि उक्त लोग अपने रिश्तेदारों के नाम पर बैंक खाते खोलकर उनमें पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं। उक्त लोगों ने कंपनी का कार्यालय कुरुक्षेत्र में नहीं खोला। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसने इंकार कर दिया और 20 प्रतिशत मुनाफा भी नहीं दिया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने केस दर्ज कराने के लिए जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए उक्त कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Latest News