PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

इस मुख्यमंत्री के बेटे के सिर पर 10 करोड़ का नाम रखने वाले संत का फिर आया बड़ा ऐलान,

the-saint-who-put-10-crore-rupees-the-head-udayanidhi-announced-the-money-is-less-then-ready-to-give-more-money-big-news

PTB Big न्यूज़ चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाली टिप्पणी ने हंगामा मचा दिया है। मलेरिया और डेंगू से सनातन धर्म की तुलना करने के कारण उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा हैं। इस बीच अयोध्या के एक संत परमहंस आचार्य ने एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वह एक हाथ में उदयनिधि का पोस्टर और दूसरे हाथ में तलवार पकडे हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में उन्हें पोस्टर में बने उदयनिधि के सिर को तलवार से काटते हुए और फिर उसमें आग लगाते हुए देखा जा सकता है। संत परमहंस आचार्य ने अपनी बात दोहराई और कहा, ‘अगर 10 करोड़ रुपये उनका सिर काटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं,

तो मैं इनाम बढ़ा दूंगा, लेकिन ‘सनातन धर्म’ के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में जो भी विकास हुआ है वह ‘सनातन धर्म’ की वजह से हुआ है। उदयनिधि को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश के 100 करोड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’ संत परमहंस आचार्य ने अपनी वीडियो में नेता का सिर कलम करने वालों को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अब इस वीडियो पर खुद उदयनिधि ने प्रतिक्रिया दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो पर रिएक्ट करते हुए द्रमुक मंत्री ने कहा, ‘एक स्वामी हैं जिन्होंने मेरे सिर कलम करने वालों को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। क्या वह सच में एक असली संत है या नकली? उन्हें मेरा सिर इतना पसंद क्यों है? तमिलनाडु के मंत्री ने संत पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि उनके पास इतने पैसे कहां से आ रहे हैं? आप मेरे बालों में कंघी करने के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा कर रहे हैं क्या? उन्होंने आगे कहा कि अगर आप मुझे 10 रुपये की कंघी दे दें तो मैं यह काम खुद ही कर लूंगा।’

Latest News