PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी में फिर हुई तबाही, एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 7 की हुई मौत,

landslide-devastates-himachal-pardesh-mandi-7-killed-including-4-members-of-the-same-family-voices-kept-coming-from-the-debris

PTB Sad न्यूज़ मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए भीषण भूस्खलन ने कहर बरपाया। जंगम बाग बीबीएमबी कॉलोनी में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, भूस्खलन की चपेट में गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनू का घर आ गया, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहता था।

.

.

हादसे के वक्त घर में गुरप्रीत, उसकी पत्नी भारती (30), ढाई साल की बेटी कीरत और मां सुरेंद्र कौर मौजूद थे। भारी बारिश के चलते घर के पीछे की पहाड़ी से आया मलबा पूरे मकान पर गिर गया, जिससे सभी लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और राहत दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। हादसे के एक घंटे के भीतर भारती और कीरत को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

.

.

रात करीब डेढ़ बजे गुरप्रीत का और सुबह पांच बजे उसकी मां सुरेंद्र कौर का शव मलबे से निकाला गया। मृतक गुरप्रीत सिंह सुंदरनगर में प्राइवेट बस चलाता था और बीबीएमबी कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहता था। उसके भाई परमीत सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मलबे के नीचे से काफी देर तक लोगों की चीख-पुकार सुनाई देती रही, लेकिन भारी मलबे के कारण बचाव कार्य में समय लग गया।

.

इस हादसे में बीबीएमबी कॉलोनी की शांति देवी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। वह मकान में अकेली रहती थीं और भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी भी मौत हो गई। हादसे के वक्त एक स्कूटी और टाटा सुमो गाड़ी भी उस क्षेत्र से गुजर रही थी। मलबे की चपेट में आने से स्कूटी सवार प्रकाश शर्मा, निवासी डढयाल, और गाड़ी में सवार राहुल, निवासी सुंदरनगर की भी जान चली गई।

.

.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रात 11 बजे के करीब मलबे में एक गाड़ी का बंपर मिला, जिससे वाहन के दबे होने की आशंका जताई गई। सुबह 9:46 बजे राहत दल ने वाहन और उसके चालक का शव मलबे से बरामद किया। प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन रातभर जारी रहा। हालांकि मंगलवार सुबह छह बजे से हो रही भारी बारिश ने राहत कार्य में खलल डाला। सभी शवों को सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।