PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब के भाखड़ा डैम के भी खोले गए गेट, बिगड़े हालात, सतलुज का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांव डूबे

punjab-situation-worsened-due-to-opening-of-bhakra-dam-flood-gates

PTB Sad न्यूज़ रोपड़ : पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य की नदियों में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। ताजा हालात में भाखड़ा डैम का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच चुका है, जिसके चलते मंगलवार की शाम 5 से 7 फीट तक फ्लड गेट खोलने पड़े। इसका सीधा असर सतलुज नदी के किनारे बसे गांवों पर पड़ा है, जहां अब पानी घुसने लगा है।

.

.

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के अनुसार, मंगलवार शाम डैम का जलस्तर 1677.29 फीट रिकॉर्ड किया गया, जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 1680 फीट है। यानी जलस्तर अब महज 2.71 फीट दूर है उस बिंदु से, जहां हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि अगले 24 घंटों में जल आवक नहीं घटी, तो और गेट खोलने पड़ सकते हैं।

.

.

फ्लड गेट से छोड़े गए पानी ने सतलुज नदी के जलस्तर को और अधिक बढ़ा दिया है। पहले से ही खतरे के निशान के नजदीक बह रही सतलुज अब ओवरफ्लो की स्थिति में है। परिणामस्वरूप नदी के किनारे बसे कई गांवों में पानी भर गया है। खेत, घर और सड़कें जलमग्न हो गई हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। मौजूदा हालात को देखते हुए पंजाब के मालवा क्षेत्र के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

.

प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी है। वहीं, राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ और लोकल प्रशासन की टीमें तैनात की जा चुकी हैं।पंजाबी व्यंजन भाखड़ा डैम के अलावा पौंग डैम और रणजीत सागर डैम का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे पूरे राज्य में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

.

.