PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

NEET UG 2026 के फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका

last date to fill the NEET UG 2026 form is 11 March 2026

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से NEET UG Form 2026 भरने की लास्ट डेट 11 मार्च 2026 तक एक्सटेंड कर दी गई है। जो छात्र निर्धारित अंतिम तिथि तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अब बढ़ाई गई तिथि में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन के बाद फीस 11 मार्च रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक जमा करने का मौका रहेगा।

.

.

ध्यान रखें कि आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1700 रुपये, जनरल ईडब्ल्यूएस, ओबीसी एनसीएल वर्ग के छात्रों को 1600 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, थर्ड जेंडर को 1000 रुपये जमा करनी होगी।

.

.

इंडिया से बाहर के सेंटर्स के लिए एप्लीकेशन फीस 9500 निर्धारित है। छात्र नीट यूजी फॉर्म स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए डायरेक्ट लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं जिनको फॉलो करके आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है।

.

यह भी पढ़ें : T20 World Cup में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्ज की एतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रहे फ्लॉप,

.

नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में Registration for NEET(UG) – 2026 is LIVE! पर क्लिक करें।
पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा करें।
कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

.

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Rate में निवेशकों को मिली दोहरी मार, शेयर बाजार व सोने-चांदी भी हुआ धड़ाम,

.