PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं... PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने शिक्षा विभाग की कोचिंग से PSTET में किया उत्कृष्ट प्रद... एच.एम.वी. के मल्टीमीडिया विभाग ने वेब एप्लीकेशंस पर 30 घंटे का किया सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूया ने CBSE कक्षा 10 के शानदार परिणामों का मनाया जश्न CBSE 10वीं परीक्षाओं में जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने जिले में फह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन आईवी वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट उपलब्धि का मनाया जश्न स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रस्म चौथा सम्पन्न, अंतिम अरदास 25 अप्रैल को ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के सीबीएसई दसवीं बोर्ड कक्षा के धमाकेदार परिणाम, शत-प्रतिशत सफलता,

T20 World Cup में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्ज की एतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रहे फ्लॉप,

India defeated New Zealand to win the T20 World Cup 2026

PTB News “Sports” : भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है। T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ये भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत साबित हुई। इसके साथ ही टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप के खिताब को लगाता दूसरी बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है। वहीं, अपने घर पर T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली क्रिकेट जगत की पहली टीम बनी।

.

यदि बात करें मुकाबले की तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंज के सामने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट कर रह गई। इस हिसाब से भारत ने इस फाइनल मुकाबले में 96 रन के अंतर से ऐतिहासिक व बड़ी जीत दर्ज की।

.

.

टीम इंडिया की इस जीत के हीरो कई खिलाड़ी रहे, लेकिन मुकाबले में मजबूती संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अंत में शिवम दुबे की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दिलाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार पारियां खेलीं। तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ है

.

जब किसी टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों ने एक ही मैच में अर्धशतक लगाए हों। इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके अलावा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन की दमदार पारी खेली। इन तीनों बल्लेबाजों की पारियों ने भारतीय टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के लोगों को भगवंत मान सरकार ने दी बड़ी राहत, पंजाब में बिजली दरों में की भारी कमी

.

इस मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ 15 ओवर के भीतर ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने अंत में तेज बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में 26 रन ठोक दिए।

.

दुबे की पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। इस बड़े मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज नर्वस नजर आए। सेमीफाइनल मुकाबले में कीवी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करने वाले फिन एलन इस मुकाबले में प्लॉप साबित हुए। उन्होंने 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए। कीवी टीम के लिए सिर्फ टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में फिर चली गोलियां, सरपंच पर की फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग, गंभीर घायल,

इसके अलावा कप्तान मिचेल सेंटनर ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अक्षर पटेल को 3 विकेट मिले तो हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला।