PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

“आप” की सरकार में लॉ एंड आर्डर की शरेआम उड़ रही हैं धज्जियां, पुलिस मुलाजिमों के साथ ठेके के करिंदों ने की मारपीट, Video Viral,

Law and order are being blown away in the government of the common man Contract workers beat up police personnel Video Viral Jalandhar Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब की आम आदमी पार्टी जिस उम्मीद के साथ बनी थी उस उम्मीद पर लगातार अब पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है / एक तरफ आम जनता पानी, सीवरेज व अन्य समस्याओं से त्राहि-त्राहि कर रही है, वहीं लगातार पिछले साथ महीनों में लॉ एंड आर्डर की स्थिति का बिगड़ना आम जनता की सुरक्षा में चूक को लेकर सवालिया निशान खड़े कर रहा है /

वहीं ऐसा ही एक दृश्य बीते दिन से लगातार वायरल हो रहा है जिसके बाद लोग भी अब आप की सरकार के नुमाइंदों को कोसने लगे हैं / मामला जालंधर से जुड़ा हुआ है जहां के अधीन पड़ते गोराया ईलाके की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी ही त़ेजी से वायरल हो रही है, जिसमें शराब ठेकेदार अपने करिंदों के साथ मिल कर गोराया पुलिस के एक ASI को ही पीटता हुआ दिखाई दे रहा है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो दीवाली की रात का बताया जा रहा है / पता चला है की करीब 11 : 30 बज़े के बाद डियूटी के दौरान मौजूद एक ASI दीवाली के दिन भी अपनी डियूटी को पूरी तरह से निभाता हुआ राऊंड लगाने के लिए दाना मंडी इलाके की ओर गया / जहां उसने दाना मंडी के सामने शराब ठेका खुला देखा /

जिसके बाहर कुछ युवक भी खड़े थे, जिसके चलते उक्त ASI ने शराब ठेका बंद करने के लिए कहा, क्योंकि उस ठेके के बंद करने का समय भी पूरा हो चूका था / इस दौरान शराब ठेके के कारिंदे पुलिस पर ही भड़क गए, जिसके बाद मौके पर शराब ठेकेदार का गोराया में रहने वाला एक अन्य पार्टनर भी मौके पर पहुंच गया / जिसके बाद ठेकेदार के पाटर्नर और कारिंदों ने मिल कर पुलिस वालों के साथ धक्कामुक्की के साथ-साथ मारपीट भी की,

इतना ही नहीं शराब ठेकेदार ने तो यहां तक भी कह दिया कि तू मैनू ज़ाण्दा नहीं, दीवाली की रात से ही गोराया पुलिस अपने ही मुलाजिम के साथ हुई इस हाथापाई को दबाने में जुट गई, लेकिन आज़ यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस मामले को दबाने में ही लगी हुई है, क्योंकि सूत्रों की मानें तो शराब ठेकेदार के पार्टनर की बड़े-बड़े राज़नेताओं और उच्च अधिकारीयों के साथ काफी अच्छे संबंध हैं जिसकी वजह से इस मामले को रफा दफा किया जा रहा है /

सोचने वाली बात तो यह है कि जिस खाखी के खौफ से सभी ने ख़ुशी से दिवाली मनाई क्या वह खाखी अंत में सिर्फ मारपीट खाने को है, क्या उच्च अधिकारी इस मामले में कोई उचित करवाई नहीं कर सकते, क्या आप की सरकार के नेताओं के दबाब में यह मामला भी दब जायेगा और लॉ एंड आर्डर की स्थिति को कायम रखने वाले नेता और अधिकारी आम जनता को फिर कैसे सुरक्षा मुहैया करवाएंगे /

Latest News