PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में संपत्ति मालिकों को 15 दिनों में मिलेगी NOC, वसीका नवीसो के नए लाईसेंस होंगे जारी,

Property holders in Punjab to get NOC in 15 days Punjab Chandigarh Finance Minister Advocate Harpal Singh Cheema and minister

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को संपत्ति की खऱीद एवं बिक्री के दौरान होने वाले झगड़ों और मुकदमेबाज़ी से बचाने के लिए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूवार को एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान एन.ओ.सी प्रक्रिया को 21 दिनों से घटाकर काम-काज के 15 दिन करने का फ़ैसला लिया।

यहाँ पंजाब भवन में हुई इस बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सुझाव पर यह भी फ़ैसला लिया गया कि प्रवासी भारतियों और अन्य ऐसे व्यक्तियों जिनके पास समय की कमी होती है, की सुविधा के लिए तत्काल सुविधा के अंतर्गत एन.ओ.सी. प्रक्रिया के लिए समय 5 दिन का होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इस सुविधा के अंतर्गत प्रवासी भारतीय या वह व्यक्ति जो इस सुविधा को जल्द हासिल करना चाहते हैं मामूली सी अधिक फीस अदा कर 5 दिनों में एन.ओ.सी. हासिल कर सकेंगे।

इसी दौरान कैबिनेट मंत्रियों द्वारा एन.ओ.सी की ऑनलाइन प्रक्रिया पर नजऱ रखने के लिए राजस्व विभाग के सब-रजिस्ट्रार को लॉगइन आई.डी और पासवर्ड मुहैया करने का फ़ैसला किया गया, जिससे वह रजिस्टरी के मौके पर असली और नकली एन.ओ.सी. का पता लगा सके। इससे नकली एन.ओ.सी के कारण हुई रजिस्टरी के मामलों में सम्बन्धित अधिकारी की जि़म्मेदारी तय की जा सकेगी और धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समय पर आपराधिक मामले दर्ज करने में भी सहायता मिलेगी।

बैठक के दौरान लोगों की सुविधा के लिए वसीका नवीसां के नए लाइसेंस जारी करने का भी फ़ैसला किया गया। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया कि हरेक वसीका नवीस पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई हिदायतों को संपत्ति विक्रेता और खरीददार की जानकारी के लिए प्रदर्शित करे और तहसीलदारों द्वारा औचक चैकिंगें कर इसको सुनिश्चित बनाया जाए।

बैठक के दौरान यह भी फ़ैसला किया गया कि लोगों को अधिकृत और अनाधिकृत रिहायशी कॉलोनियों संबंधी अवगत करवाने के लिए राज्य भर की सभी अधिकृत कॉलोनियों की सूची को राजस्व, आवास निर्माण एवं स्थानीय सरकार की विभागीय वैंबसाईटों पर प्रकाशित किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बैठक में उपस्थित राजस्व, आवास निर्माण एवं स्थानीय सरकार विभागों के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अगली बैठक के दौरान संपत्ति रजिस्टरी प्रक्रिया में आने वाली अन्य कठिनाईयों के हल के लिए सुझाव पेश करें, जिससे लोगों की सुविधा और रीयल एस्टेट में तेज़ी लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार सभी विभागों की कार्यवाही को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest News