PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

शराब पीने के शौकीनों के लिए बड़ी ख़बर, सस्ती हुई शराब, जानें नए Rate

liquor-rate-decreased-in-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर में शराब की कीमतों में कटोती कर दी गई है जो बोतल शराब के शौकीनों को 910 रूपये में मिलती थी उसकी कीमत अब 600 रूपये कर दी गई है। हर बोतल की कीमत कर कर दी गई है। इसकी दरों की सूची सही ढंग से लगाई गई है। गुरदासपुर जिले में नई कीमतें लागू कर दी हई है जबकि पठानकोट जिले के सुजानपुर में भी शराब की कीमतों में कटौती कर दी गई है।

.

.

वणर्नीय है कि यह मुद्दा कई बार अलग-अलग मीडिया समूहों ने कालमों में उठाया था कि गुरदासपुर में शराब बहुत महंगे दामों से मिल रही है, जबकि हिमाचल, चंडीगढ़ व पंजाब के अन्य जिलों से शराब के शौकीन सस्ती शराब लेकर आ रहे थे। जिस कारण मौजूदा ठेकेदारों को भारी नुक्सान झेलना पड़ रहा था। शराब के ठेकेदारों का कहना है कि विभाग के लाईसेंसी ठेकेदारों द्वारा विभाग के पास जमा करवाई गई निर्धारित फीस पूरी नहीं हो रही है।

.

.

जिसके चलते सेल को बढ़ाने के लिए रेट कम किया गया है। गुरदासपुर के ठेकेदारों ने बताया कि अब शराब के रेट कम कर शराब सस्ती कर दी गई है, ताकि लोग बाहर से शराब ना खरीदें और अवैध शराब का काला कारोबार करने वाले तस्करों पर भी शिकंजा कंसा जा सके। गौरतलब है कि गुरदासपुर जिले के मुकाबले पंजाब कुछ ऐसे जिले भी थे जहां पर शराब के दाम में काफी अंतर था। गुरदासपुर में शराब मंहगी होने के कारण लोग बाहर से तस्करी को प्राथमिकता दे रहे थे। ऐसे कई मामलों में पुलिस व एक्साइज विभाग ने करवाई भी की है।

.

.