PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

भारत में जाली नोटों की हो रही थी तस्करी, पुलिस ने मास्टरमाइंड नेता सहित 10 को गिरफ्तार कर किया मामले का पर्दाफाश,

smuggling-fake-notes-busted-kushinagar-10-including-mastermind-samajwadi-party-arrested

.

PTB Big न्यूज़ कुशीनगर : यूपी के कुशीनगर में जाली नोटों के बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद रफीक खान उर्फ बबलू समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रफीक खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से हाथ मिलाते देखा जा सकता है।

.

.

रफीक खान जालसाजों के गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दर्ज शिकायत के मुताबिक उसने नेपाल, यूपी और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में जाली नोटों का नेटवर्क स्थापित किया था। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में शामिल नौशाद खान समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस ने 5.62 लाख रुपये के जाली नोट, 1.10 लाख रुपये के असली नोट, तीन हजार नेपाली मुद्रा, 10 देसी तमंचा, 4 सुतली बम, 2 नेपाली सिम और 26 फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

.

.

कुशीनगर एसपी संतोष मिश्र ने बताया, ‘जिले में नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लाखों के जाली नोट, 1 लाख रुपये से अधिक नकद, 10 देसी तमंचा, 30 गोलियां और 12 खोखा बरामद किया गया, इसके अलावा इनके पास से 4 सुतली बम (पटाखे) भी बरामद किए गए। आरोपियों के कब्जे से नेपाल की मुद्रा भी बरामद की गई है,

.

.

हमें जानकारी मिली है कि उनकी नेपाल में भी आवाजाही थी। आरोपी रफीक खान और अखिलेश यादव की वायरल तस्वीर ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। राजनीतिक दृष्टिकोण से यह मामला समाजवादी पार्टी के लिए चुनौती बन सकता है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बिहार के सिवान का जितेंद्र यादव, गोपालगंज का मनीष कुमार और कमरुद्दीन समेत चार आरोपी फरार हैं। पुलिस ने दावा किया कि फरार चारों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.