PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

नवविवाहित युवक की गोली मारकर की पड़ोसियों ने हत्या, दिल के आरपार हुई गोली, इलाके में दहशत का माहौल,

local punjab amritsar murder tarntaran neighbor shot outside home PTB Big News

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के तरनतारन में एक नवविवाहित युवक का पड़ोसी ने गोली मार कत्ल कर दिया। वह घर से बाहर ही निकला ही था कि उसे गोली आ लगी। गोली दिल के आर-पार हो गई। परिजन युवक को तुरंत मोटरसाइकिल पर बैठा अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की।

मृतक की पहचान पट्‌टी के सिंगल बस्ती निवासी साजन सिंह के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सतनाम सिंह और इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि साजन को गोली मारने वाले आरोपी पड़ोसी जर्मन सिंह, करण और बब्बी है। उनकी साजन से पुरानी रंजिश चल रही थी। शाम वह घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने गोली मार दी, जो दिल के आर-पार हो गई।

मृतक के चचेरे भाई विजय ने बताया कि गोली लगने के बाद मृतक साजन को तुरंत मोटरसाइकिल पर बैठा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे आगे रेफर कर दिया गया। हालत देखते हुए वे साजन को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चचेरे भाई विजय ने बताया कि मृतक साजन की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी के हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नहीं हुआ था कि यह बुरी खबर आ गई। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Latest News