PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

डेरा बाबा मुरादशाह में नतमस्तक हुए पंजाब के मुख्यमंत्री व लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार सुशील रिंकू, गायक गुरदास मान ने किया सम्मान,

Lok Sabha election candidate Sushil Rinku Dera Baba Muradshah Chief Minister Punjab singer Gurdas Maan honored Jalandhar

पीटीबी न्यूज़ धार्मिक : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार सुशील रिंकू बीते दिन नकोदर स्थित डेरा बाबा मुरादशाह में पहुंचे और माथा टेका। डेरा बाबा मुरादशाह में भारी संगत की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भगवंत मान व सुशील रिंकू सहित मंत्री मीत हेयर व नकोदर की विधायक भी उपस्थित थी उनका अभिवादन खुद पंजाबी गायक गुरदास मान ने किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सबसे पहले डेरे में पहुंचते ही बाबा मुरादशाह में नतमस्तक हुए और वहां कुछ समय बैठकर प्रसाद के रूप में चाय का सेवन किया। वहीं पंजाबी गायक गुरदास मान ने मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को दौशाला पहनाकर उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य को विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए पिछले 1 वर्ष के दौरान ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय सबसे शांतमयी राज्य है और सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम व प्यार से रह रहे हैं। पंजाबियों के आपसी भाईचारे को कोई भी तोड़ नहीं सकता है।

उन्होंने कहा कि वह पंजाबियों को दी सभी गारंटियों को पूरा करेंगे। डेरा बाबा मुरादशाह में मुख्यमंत्री भगवंत मान को देख कर वहां दर्शनों के लिए आई संगत काफी प्रसन्न हुई और कई लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सैल्फियां भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गायक गुरदास मान कुछ समय बैठक कर बातचीत भी की। चूंकि गुरदास मान के भगवंत मान के साथ पुराने संबंध रहे हैं तथा इसलिए पुरानी यादों को ताजा किया।

Latest News