PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेस का हाथ छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए कई परिवार, सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया स्वागत

Many families left Congress and joined Shiromani Akali Dal Sardar Bikram Singh Majithia welcomed Loksbha Byelection Jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर अकाली दल में शामिल हो रहे हैं और शिअद-बसपा के सांझे उम्मीदवार डाॅ. सुखविंदर सुक्खी को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह साबित होता है कि चैधरी परिवार इस हलके में अपने लगभग तीस साल के कार्यकाल के दौरान कुुछ भी करने में नाकाम रहे हैं।

करतारपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा, ‘‘लोग एक ऐसी पार्टी और नेता को समर्थन करना चाहते हैं, जिसके पास प्रदर्शन का ट्रैक रिकाॅर्ड हो। संतोख सिंह का परिवार पिछले नौ सालों में कुछ भी नही कर पाया है, इसके विपरीत पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने टयूबवैल के लिए मुफ्त बिजली सुनिश्चित करने के अलावा, आटा-दाल, बुढ़ापा पेंशन, शगुन और छात्राओं के लिए साईकिल जैसी सामाजिक कल्याण योजनाओं को लागू करके किसानों और कमजोर वर्गों की मदद की है।

वरिष्ठ अकाली नेता ने लोगों को मैदान में उतरे उम्मीदवारों की तुलना करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘डाॅ. सुक्खी का विधानसभा में लोगों के मुददे उठाने का टै्रक रिकाॅर्ड रहा है तथा उन्हे एक सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध डाॅक्टर के रूप में भी जाना जाता है, जो दशकों से निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत आप और भाजपा दोनों के उम्मीदवार दलबदलू हैं और उन पर भरोसा नही किया जा सकता है।

आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी आलोचना करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर को रिहा करना तो भूल ही जाइए, जिनकी रिहाई के आदेश पिछले डेढ़ साल से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेज पर हस्ताक्षर के लिए पड़े हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार ने निर्दोष सिख युवाओं पर दमनकारी एनएसए कानून लगा दिया हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार ‘बदलाव’ और ‘एक मौका’ के नाम पर पंजाबियों को मुर्ख बनाया है तथा कहा, ‘‘पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बात छोड़िए, आप पार्टी की सरकार ने राज्य में शराब की 180 नई दुकानें खोली हैं’’।

सरदार मजीठिया ने कहा, ‘पंजाबियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार को वादों से मुकरते हुए देखा है, इसीलिए सत्ता में आने के तीन महीने बाद संगरूर संसदीय उपचुनाव में पार्टी को अपमानजनक हार दी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि उपचुनाव में इस घोटाले, दागी और भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को हराकर एक और झटका दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार को लोगों से किए वादों को पूरा करने के लिए मजबूर करने का एकमात्र यही तरीका है’’। इस अवसर पर गुरदीप दीपा, बुटटा सिंह पूर्व ब्लाॅक समिति मैंबर, मनजीत सिंह, मोहिंदर सिंह, अमरप्रीत सिंह, सिमरजीत सिंह, हरपिंदर कौर, रोहित, साधू सिंह, फौजा और गुरदयाल सिंह बापू गांव कुराली करतारपुर से कांग्रेस को छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए।

Latest News