PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

लोकसभा चुनावों से पहले सुशील रिंकू ने किया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुकराना,

lok-sabha-elections-2024-sushil-rinku-bowed-down-in-gurudwara-shri-guru-singh-sabha-and-thanked-waheguru-ji

.

कहा, इस अटूट विश्वास के लिए वह सदैव ही जालंधर के लोगों व पार्टी हाईकमान के रहेंगे ऋणी,

PTB City न्यूज़ जालंधर : लोकसभा चुनाव मैदान में दूसरी बार उतरने की नुई पारी शुरू करने से पहले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने पत्नी डॉ सुनीता रिंकू के साथ आज स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुकराना किया उनके साथ पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह, रमन अरोड़ा, दिनेश ढल्ल, अश्विनी अग्रवाल, स्टीफन कलेर, जीत लाल भट्टी समेत पार्टी की तमाम लीडरशिप मौजूद थी।

.

.

गुरुघर पहुंचकर सुशील रिंकू ने माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु की कृपा और मेहर से पिछले साल लोकसभा उपचुनाव में उन्हें बड़ी जीत प्राप्त हुई जिसके लिए वह शुकराना करने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों के स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही पार्टी हाईकमान का भी धन्यवाद किया जिन्होंने फिर से उनके प्रति अपना विश्वास दिखाया और दोबारा जालंधर लोकसभा हलके से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।

.

.

.

इस दौरान आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप ने एकजुट होकर सुशील कुमार रिंकू की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से मैदान में उतारने का दृढ़ संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने पंजाब में सिर्फ दो साल में जो करके दिखाया है वह पुरानी पार्टियां 70 साल में नहीं कर सकी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन की तरफ से सुशील रिंकू को यहां पहुंचने पर सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

.

.

Latest News