.
Lord Valmiki’s grand procession will be out in village Mehatpur Distric Jalandhar
सुभाष सोंधी ने कहा रामायण रचयिता महर्षि भगवान वाल्मीकि जी का जीवन है बड़ा ही रोचक व प्रेरणादायक,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “धार्मिक” न्यूज़ जालंधर : भगवान वाल्मीकि जयंती हिन्दू पंचांग अनुसार आश्विनी माह की पुर्णिमा के दिन बड़े धूमधाम से मनाई जाती है / महर्षि भगवान वाल्मीकि आदिकवि के नाम से भी प्रसिद्ध हैं / उन्हें यह उपाधि सर्वप्रथम लोक निर्माण करने पर दी गयी थी /
..
वैसे तो वाल्मीकि जयंती दिवस पूरे भारत देश में उत्साह से मनाई जाता है परंतु उत्तर भारत में इस दिवस पर बहुत धूमधाम होती है / उत्तर भारतीय भगवान वाल्मीकि जी की जयंती को ‘प्रकट दिवस’ रूप में मनाते हैं / यह पर्व इस साल 13 अक्टूबर 2019 को मनाया जा रहा है /
.मेहतपुर में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़े भव्य तरीके से किया जा रहा है, जिसके संदर्भ में आज शोभायात्रा के संयोजक अश्विनी मेहतपुरी जी शोभा यात्रा का विशेष तौर पर निमंत्रण देने भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि. भावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक सुभाष सोंधी के कार्यालय पहुंचे /
.इस अवसर पर बावाधस के राष्ट्रीय संचालक सुभाष सोंधी को शोभायात्रा का निमंत्रण देते हुए अश्वनी मेहतपुरी, बलदेव राज सरपंच, मंगा पहलवान, सन्नी, विजय, बाऊ थापर,मिल्खा पहलवान, जयपाल, वीरेंद्र भट्टी, दीपक भट्टी इत्यादि उपस्थित थे /
.
इस अवसर पर शोभायात्रा के संचालक अश्विनी महत्व पुरी ने कहा कि इस शोभायात्रा में हमारे भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) बावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक सुभाष सोंधी जैसी शख्सियतों का पहुंचना हमारे लिए गर्व की बात है तथा इस शोभायात्रा को चार चांद लगाने जैसी बात है इसलिए आज हम अपनी समूची टीम के साथ राष्ट्रीय संचालक को इस भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का निमंत्रण देने आए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Lord Valmiki’s grand procession will be out in village Mehatpur Distric Jalandhar


































