.
lovely professional university LPU seal due to corona virus quarantine Jalandhar Complaint reached Prime Minister Modi Vijay Sampla Sheetal angural
एक नए पचड़े में भी पढ़ सकती है लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी, पीटीबी न्यूज़ पर लगी ख़बर के बाद जारी हुआ नोटिस,
(देखें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : इस खबर को पढ़ने से पहले शुरुआत में दिए गए हेडलाईन को जरा ध्यान से पढ़िए क्या दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात में जो कुछ हुआ वैसा ही कुछ LPU ने यानि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने शायद वैसा ही कुछ नहीं किया? पिछले अंक में पीटीबी न्यूज़ ने इस बात को पुख्ता से छापा था और इसका परिणाम यह हुआ की आज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी अपने ही सवालों में घिर चुका है और शहर व देश के लोग इस लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं /
..
पूरी दुनिया ने देखा की किस तरह से तब्लीगी जमात में शामिल हुए हजारों जमातियों पर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोडने के जो इलाज्म लगे और बाद में पुलिस व दिल्ली सरकार से लेकर केंद्र सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया और जिस मौलाना की वजह से यह सब हुआ और सच को छुपाते हुए निजामुद्दीन थाने में कहा गया कि हमारे यहां तो सिर्फ 1000 के करीब ही व्यक्ति मौजूद हैं और बाद में जिस तरह से लोगों का आंकड़ा बढ़ता गया उसके बाद से मौलाना प्रशासन से अपनी ऑंखें छुपाते हुए इधर उधर भटक रहा है और सामने आने की जरूरत नहीं कर रहा, क्योंकि जो गलती उसने शायद की है उसका एहसास उसे होने लगा है /

अब सवाल यह उठता है कि जालंधर-फगवाड़ा नैशनल हाइवे पर स्थित लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में जिस तरह से विद्यार्थियों की संख्या जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कपूरथला को बताई गई थी उसका आंकड़ा आखिर कैसे रातों रात बढ़ गया /

जिसका जवाब ना तो लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी का कोई अधिकारी देना चाहता है और ना ही लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी के प्रबंधक क्योंकि उनको भी लगता है की जो आंकड़ा हमने सरकार को कोरोना संक्रमण की वजह से लगे हुए लॉकडाउन और

कर्फ्यू के बाद पूछे जाने पर बताया गया था वह गलत था, जिसके बाद अब वह ना तो मीडिया को कुछ बात बताना चाहते हैं और ना ही उनके अधिकारी, जिसके बाद अब जिला प्रशासन ने उनको घेरने का पूरा प्रयास शुरू कर दिया है, यही नहीं राज्य सरकार ने भी उनको एक कारण बताओ नोटिस भेजा है, जिसमें लिखा गया है की आखिर क्यों लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी ने अपनी युनिवर्सिटी के अंदर मौजूद विद्यार्थियों का आंकड़ा सही नहीं दिया /
..
इस मामले में और बल तब मिला जब पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने इस मामले को राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर देश के प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाने का प्रयत्न किया और हुआ भी कुछ ऐसा ही, साथ ही पीटीबी न्यूज़ ने भी इस बात को पुख्ता से प्रकाशित किया और अब लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी को कारण बताओ नोटिस मिल चूका है / यही नहीं इस दौरान लवली यूनिवर्सिटी के अंदर हुई बीते कुछ सालों में छात्रों की मौतों के आंकड़े की भी तफ्तीश दोबारा कराने की मांग विजय सांपला ने ट्वीट के माध्यम से कैप्टन अमरिंदर सिंह के ध्यान में ला दी है /

अगर किसी भी कारण से लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी के प्रबंधक इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो हो सकता है कि आने वाले समय में लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ जाएँ और मान्यता भी रद हो सकती है / फ़िलहाल देखना यह होगा कि लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी के प्रबंधक अपना पक्ष रखने के लिए मीडिया का सहारा लेते हैं या फिर खुद को गलत मानते हुए जिला प्रशासन व राज्य सरकार से माफ़ी मांगते हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
lovely professional university LPU seal due to corona virus quarantine Jalandhar Complaint reached Prime Minister Modi Vijay Sampla Sheetal angural






































