.
ludhiana brother extracts dead body of sister from grave in suspect of her murder
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ लुधियाना : हत्या के शक में कबिरस्तान में दफनाए महिला के शव को पुलिस ने निकलवाकर जांच शुरू की है / महिला की मौत दो दिन पहले हुई थी और उसके पति ने बिना किसी को बताए उसके शव को जमीन में दफना दिया था / अरोप है कि महिला के पति ने गांव की ही युवती को भगाकर शादी कर ली थी /
..
जानकारी देते हुए दिल्ली वासी महिताज अंसारी ने बताया कि उसकी बहन शाहजहां खातून की शादी जिला छपरा वासी इशराज अंसारी के साथ हुई थी जिससे उसके पांच बच्चे हैं / जीजा ने गांव की ही युवती को भगाकर शादी कर ली / इसके बाद बहन अपने बड़े बेटे बाहुअली के साथ लुधियाना ताजपुर रोड पर जेल के पीछे गुरु नानक देव नगर में रहने लगी थी मगर उसका पति छपरा में ही रह रहा था / वह उसे शादी के बाद अलग रहते हुए भी परेशान कर रहा था और मारपीट भी करता था / दो सितंबर को वह जबरदस्ती उसकी बहन के साथ रहने लगा था /
..
अंसारी ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर की रात को उसकी बहन की उसके पति ने हत्या कर दी और सुबह सभी को बोला कि उसकी अचानक मौत हुई और बिना किसी को बताए उसने कब्रिस्तान में शव को दफना दिया / इसके बाद जीजा वापस गांव चला गया था / वहां मौत संबंधी बताया शक होने पर उसने वहां से ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी / वीरवार दोपहर यहां पहुंचा और पुलिस को कार्रवाई करने के लिए आवेदन किया था जिस पर पुलिस ने कब्रिस्तान से शव को निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया /
.
थाना डिवीजन नंबर सात प्रभारी इंसपेक्टर के अनुसार महिला के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया जाएगा / शव तीन दिन से जमीन में दबा होने के कारण बुरी तरह गल गया है और उसमें से बदबू आ रही थी / अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि महिला की मौत अचानक हुई है या उसकी हत्या की गई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ludhiana brother extracts dead body of sister from grave in suspect of her murder


































