PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

बड़ा हादसा, जत्थेदार तोता सिंह के पीए और उसकी मां की हुई दर्दनाक मौत, पत्नी व बेटी सहित 4 गंभीर रूप से घायल,

ludhiana jathedar tota singh pa and his mother killed in road accident in punjab

PTB Big न्यूज़ श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब के कोटकपूरा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां आज उस समय सनसनी फैल गई / जब गांव वड़िंग के नजदीक जुड़वां नहरों के पास देर रात हुई दो कारों के बीच भीषण टक्कर में एक कार में सवार मां-बेटे की जहां दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह का 35 वर्षीय पीए जगसीर सिंह तथा उसकी 60 वर्षीय मां परमजीत कौर शामिल हैं, जबकि घायलों में मृतक जगसीर सिंह की 35 वर्षीय पत्नी अमृतपाल कौर, आठ वर्षीय बेटी अभिजोत कौर निवासी धर्मकोट (मोगा), दूसरी कार में सवार भगवंत सिंह तथा जगतार सिंह निवासी श्रीगंगानगर शामिल हैं /

बताया जा रहा है कि धर्मकोट निवासी जगसीर सिंह अपनी मां परमजीत कौर, पत्नी अमृतपाल कौर और बेटी अभिजोत कौर के साथ बीते सोमवार को श्री मुक्तसर साहिब अपनी रिश्तेदारी में नवजन्मे बच्चे को शगुन देने के लिए पहुंचे थे / देर रात को ही वे अपनी आइकोन फोर्ड कार से वापस धर्मकोट के लिए चल दिए /

जब उनकी कार कोटकपूरा रोड स्थित जुड़वां नहरों के पास पहुंची तो सामने से आई तेज रफ्तार वरना कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी / इससे दोनों ही कारों में सवार सभी लोग घायल हो गए / घायलों को एंबुलेंस से जिला सिविल अस्पताल और एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया / इस दौरान जगसीर सिंह व उसकी मां परमजीत कौर को मृत घोषित कर दिया गया /

वरना कार में सवार चालक भगवंत सिंह को जिला सिविल अस्पताल से फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य तीनों घायल श्री मुक्तसर साहिब के निजी अस्पताल में दाखिल हैं / थाना बरीवाला पुलिस ने मृतक जगसीर सिंह की घायल पत्नी अमृतपाल कौर के बयान पर टक्कर मारने वाली वरना कार के चालक भगवंत सिंह के खिलाफ लापरवाही के साथ ड्राइविंग करने का मामला दर्ज कर लिया है व आगे की करवाई शुरू कर दी है /