PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

दुःखद ख़बर, यूक्रेन के खार्किव में हुई रुसी बमबारी में भारतीय छात्र की हुई मौत, रुसी मंत्रालय ने क्या कहा?

war big breaking news indian student dies in kharkiv ukraine dies after russian bombing PTB News PTB Big News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर भारत पर भी दिखने लगा है / यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है / मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई है / नवीन के दोस्तों का कहना है कि यह घटना तब हुई, जब वह ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे, ताकि वह पश्चिमी सीमा पर पहुंच सकें /

वहीं भारतीय छात्रों की ओर से दूतावास से मदद की गुहार लगाई गई है / विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की ओर से भी छात्र की मौत की पुष्टि की गई है / अरिंदम ने ट्वीट कर कहा है कि हम बेहद दुख के साथ इस बात की पुष्टि करते हैं कि एक भारतीय छात्र को खारकीव में आज सुबह गोलीबारी में अपनी जान गंवानी पड़ी है / वहीं विदेश मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है /

बताया जा रहा है कि आज रात रुसी विमान बड़ा हमला कर सकता है रूस मंत्रालय ने कहा कि इस दुःखद घटना को लेकर हम परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और सहानुभूति रखते हैं / यही नहीं उन्होंने कहा कि विदेश सचिव की ओर से रूस और यूक्रेन के राजदूतों से बात की गई है और मांग की गई है कि भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था की जाए / खारकीव और अन्य शहरों में अब भी कुछ भारतीय छात्र फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए सरकार की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं /