PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

शिव सेना व निहंग सिंह हुए आमने सामने चेयरमैन की पायलट गाड़ी को घेरा

ludhiana shiv sena chairman pilot car stopped nihang shir hindu

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में सोमवार सुबह उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी को कुछ निहंग सिंहों ने रोक लिया। यह घटना फ्रेंड्स रीजेंसी के पास हुई, जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चेतन के खिलाफ विभिन्न सिख जत्थेबंदियों द्वारा धरना दिया जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राजीव टंडन को उनकी पायलट गाड़ी में पहचान लिया गया।

.

.

इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी के आगे खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, जिसके बाद सीआईए-1 और स्थानीय पुलिस की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने सुरक्षा घेरे में राजीव टंडन के काफिले को वहां से रवाना कराया। घटना के बाद राजीव टंडन ने इसे अपने ऊपर जानलेवा हमले की कोशिश बताया है। जानकारी के अनुसार आज राजीव टंडन सोमवार सुबह अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे।

.

.

इसी दौरान फ्रेंड्स रीजेंसी के निकट चल रहे धरना स्थल के पास उनकी पायलट गाड़ी पहुंची। वहां मौजूद कुछ निहंग सिंहों ने गाड़ी को रोक लिया और विरोध स्वरूप नारेबाजी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका। उधर, राजीव टंडन ने आरोप लगाया कि उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में फिर चलीं गोलियां, नकाबपोश बदमाशों ने डॉ. के क्लिनिक को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

.

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय पर हस्तक्षेप नहीं करती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राजीव टंडन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सार्वजनिक स्थानों पर कृपाण लेकर चलने को लेकर सख्त नियम लागू करने की मांग की थी। उनकी इस टिप्पणी के बाद से विवाद बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : स्कूल में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 3 छात्रों की हुई मौ/त, 5 के करीब हुए जख्मी

.

—