PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब, विजिलेंस विभाग के SSP को किया सस्पेंड, जांच में हुआ बड़ा खुलासा,

ludhiana-west-by-election-2025-congress-candidate-bharat-bhushan-ashu-summons-vigilance-ssp-suspend-jagatpreet-singh

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना / चंडीगढ़ : लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने वाले एसएसपी जगतप्रीत सिंह को पंजाब सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। अब आशु को विजिलेंस के सामने पेश नहीं होना पड़ेगा। सरकारी सूत्रों से यह दावा किया जा रहा है कि एसएसपी और भारत भूषण आशु के बीच सीधी बातचीत चल रही थी। दोनों के बीच पुराने संबंध भी सामने आए हैं।

.

.

आशु ने ही सबसे पहले इस अधिकारी को डीएसपी के पद पर नियुक्ति दिलाई थी। चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले ही एसएसपी और आशु के बीच मीटिंग हुई थी। वहीं, बिना किसी आधिकारिक आदेश के रातों-रात समन भेज दिया गया। इस बहाने आशु सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे थे। भारत भूषण आशु ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल से मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही थी। लेकिन मैं कोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे बचा लिया।

.

मुझे सार्वजनिक रूप से बदनाम करके खत्म करने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह हार की हताशा है जो चुनाव के दौरान दिख रही है। आज माहौल पिछले चुनाव से बिल्कुल उलट है, लोग सच्चाई जान चुके हैं। आशु ने आगे कहा कि अधिकारियों के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं था, अगर उनके पास कोई सबूत है तो लेकर आएं। खुफिया समेत दूसरी एजेंसियां ​​उनके पास हैं। मैंने सबूत दिए और कार्रवाई भी हुई। मेरा काम लोगों को सरकार की नाकामी बताना है।

.

.