PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, दो दिन से घर से गायब था युवक,

rahul-body-found-hanging-from-a-tree-in-jalandhar-family-suspects-murder-case

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां बीते दो दिन से गायब चल रहे युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जालंधर के वार्ड नंबर 18 स्थित रेलवे लाइन के पास का है। आपको यह भी बता दें कि, मृतक की पहचान 22 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है, मिली जानकारी के अनुसार युवक उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ जालंधर में ही रह रहा था। मृतक पिछले तीन दिन से

.

.

लापता था। मृतक के पिता बैजनाथ, जो प्लंबर का काम करते हैं, ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके बेटे को कुछ दिन पहले एक लड़की फोन करती थी। जब उन्होंने लड़की के परिजनों को इस बारे में बताया, तो उनके बेटे को धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। परिजनों का आरोप है कि राहुल को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी और इसी तनाव के बीच वह तीन दिन पहले अचानक लापता हो गया। परिजनों ने यह भी बताया कि उन्होंने बेटे की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी थी,

.

लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते कदम उठाया जाता, तो आज यह दुखद घटना न होती। राहुल की मौत को लेकर उसके परिवार ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश बताया है। उनका कहना है कि लगातार धमकियों और मानसिक दबाव के चलते ही यह घटना हुई है। परिजनों ने लड़की और उसके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

.

.

थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत छानबीन की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया, परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है।