.
.
.
.
.
.
.
.
.
Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar received Donation
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर की योग्य व मेधावी छात्राओं को प्रसिद्ध समाज सेवी, कारोबारी व साहित्य प्रेमी श्री सुक्खी बाठ की और से एक बड़ी राशि उनकी शिक्षा हेतु सहायता स्वरूप दी गई / श्री सुक्खी बाठ 1997 से कैनेडा के शहर सरी में रह रहे सफल कारोबारी हैं जो पंजाबी भाषा संस्कृति की उन्नति के लिए ना केवल ततपर रहते हैं बल्कि उनका सारा जीवन पजाबी भाषा व पंजाबी साहित्य को समर्पित है /
जिसकी उदाहरण उनके द्वारा स्थापित “पंजाबी भवन” से ली जा सकती है / उन्होंने विदेशी धरती पर आकर अपनी मेहनत संघर्ष, लग्न व निष्ठा से न केवल अपार सफलता अर्जित की बल्कि अपनी मातृभाषा के प्रति भी अपना दायित्व बखूबी निभाया / जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी पृष्ठभूमि से जुड़े रहकर पंजाबी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए कर्तव्य का निर्वाह किया /
डॉ. सुक्खी बाठ का सपना पंजाब की हर बेटी को शिक्षा का अधिकार देने का है उनके इसी सपने का कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत कौर ने स्वागत करते हुए कहा कि हमारी संस्था का लक्ष्य हर बेटी को उसकी कठिनाइयों के बावजूद शिक्षिक करना है / उन्होंने सुक्खी बाठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रशंसनीय है /
उनके द्वारा प्रदान की गई सहायता उन छात्राओं के सपनों को साकार करेगी, जिनकी आँखों में ऊँची उड़ान लेने की चाह है / प्रिंसिपल मैडम में श्री सुक्खी बाठ के साथ स. अमृतपाल जी का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सुक्खी बाठ द्वारा दी गई राशि कॉलेज तक पहुंचाई /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar received Donation




































