.
.
madhya pradesh chhatarpur man immolated himself outside sp office in chhatarpur
(पढ़ें और देखें सिर्फ पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Shocking न्यूज़ मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कन्हैया अग्रवाल नामक एक व्यक्ति ने बीते सोमवार को एसपी कार्यालय के बाहर खुद को जलाकर मारने की कोशिश की / मामले में पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति कुछ समय से कन्हैया से पैसे की मांग कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने खुद को एसपी ऑफिस के बाहर जला लिया / फिलहाल, गंभीर हालत में कन्हैया अग्रवाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है / पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है /
.
.
बता दें कि एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी, जिससे यहां हड़कंप मच गया था / युवक की पहचान गल्ला मंडी निवासी जीतू उर्फ कन्हैया अग्रवाल के रूप में हुई है / पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किसी ने उसपर बाइक की चोरी का झूठा आरोप लगाया था और उससे पैसे मांग रहा था / इसी को लेकर वह काफी परेशान था /
.
.
इस सिलसिले में वह एसपी ऑफिस आया था, लेकिन एसपी के नहीं मिलने पर सोमवार को फिर से वह एसपी ऑफिस पहुंचा था और उसे एसपी ने शाम 4 बजे आने के लिए कहा / इसी बात से नाराज होकर कन्हैया ने पहले से अपने साथ लाए पेट्रोल को एसपी ऑफिस के बाहर आकर खुद के ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली /
.
युवक को जलता देख लोग उसे बचाने के लिए दौड़े / सड़क पर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया / एसपी ऑफिस में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत बाहर आकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, तब तक वह 90 प्रतिशत तक झुलस चुका था / इसके बाद युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है / घायल युवक ने किसी अमन नामक व्यक्ति पर धमकाने का आरोप लगाया है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
madhya pradesh chhatarpur man immolated himself outside sp office in chhatarpur

































