.
.
PTB News news delhi hauz qazi delhi temple in hauz qazi durga temple delhi police
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ धार्मिक : राजधानी दिल्ली के हौज काजी इलाके के लाल कुआं दुर्गा मंदिर में मंगलवार यानी आज मूर्ति को दोबारा स्थापित किया जाएगा / पुरानी दिल्ली में स्थित इस मंदिर में पिछले सप्ताह हुई हिंसा में मूर्ति को नुकसान पहुंचा था, उनकी जगह नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी /
.
.
मूर्ति की पुनर्स्थापना से पहले विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी. इसको देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था बढ़ा दी है और चांदनी चौक इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं / मिली जानकारी के मुताबिक, खंडित मूर्तियों की स्थापना दोपहर से पहले हो जाएगी /
.
.
मंदिर के पुजारी ने बताया कि पहले अभिषेक किया जाएगा. उसके बाद शोभायात्रा निकलेगी / शोभायात्रा को ध्यान में रखकर दिल्ली पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है / हौजकाजी आने वाली सड़कों को पुलिस बैरिकेड्स लगाकर बंद किया गया है. किसी भी वाहन को 1 किलोमीटर पहले से ही नहीं आने दिया जा रहा है / मूर्ति स्थापना को लेकर जो शोभायात्रा निकलेगी उसमें किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए ये इंतजाम किए गए हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News news delhi hauz qazi delhi temple in hauz qazi durga temple delhi police




































