PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

महिला थाने में पहली बार हुआ गोद भराई का आयोजन, थाने को गुब्बारों और फूलों से था गया सजाया,

madhya pradesh mp news si baby shower at bhopal mahila police station decorated the police station with balloons and flow

PTB Big न्यूज़ भोपाल : राजधानी भोपाल के महिला थाने में एसआई की गोद भराई का आयोजन हुआ। थाने को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। स्टाफ ने ही मां, बहन, सहेली और अन्य रिश्तेदारों की भूमिका निभाई। महिला थाने में पदस्थ एसआई करिश्मा राजावत ने टीआई अनीता धुर्वे को चाइल्ड लीव के लिए आवेदन दिया था।

ग्वालियर की रहने वाली करिश्मा का आठवां माह है। टीआई ने ना सिर्फ लीव स्वीकृत की बल्कि थाने में ही गोद भराई की रस्म भी कराई। इसमें एसआई अनीता रघुवंशी ने मां बनकर उनकी गोद भराई की रस्म शुरू की। आरक्षक प्रदीप शर्मा ने भाई बनकर अपना फर्ज निभाया। अन्य महिला स्टाफ बहन, सहेली और अन्य रिश्तेदार बने। वहीं, पुरुष स्टाफ ने मायका पक्ष बनकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

थाने में एक घंटे चले कार्यक्रम में शिकायत लेकर आने वाले लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर एसआई करिश्मा ने कहा कि मुझे लगा कि मैं थाने में नहीं घर पर हूं। इस दिन को कभी नहीं भूल पाऊंगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गोद भराई अनोखी पहल का हिस्सा है। पुलिस कर्मचारी अपना अधिकतर वक्त थाने में गुजराते हैं। एसीपी महिला सुरक्षा निधि सक्सेना ने कहा कि यह पहल यह बताती हैं कि पुलिस प्रशासन संवेदनशील है। वह अपने अधीनस्थ स्टॉफ के साथ है।

Latest News