PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब की इस प्राइमरी स्कूल में बनी 30 फीट गहरी खुही में गिरा 8 साल का बच्चा,

big accident in khannas primary school 8 year old boy fell while playing in 30 feet deep pool PTB Big News

PTB Big न्यूज़ खन्ना : खन्ना के ललहेड़ी रोड के सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक बड़ा हादसा हो गया है। बता दें बाथरूम के पास बनाई गई करीब 25 से 30 फीट गहरी खुही में तीसरी क्लास में पढ़ता 8 साल का बच्चा खेलते खेलते गिर गया।

हादसा खुही का ढक्कन टूटने से हुआ। जैसे ही बच्चा गिरा उसे पास में बिजली का काम कर रहे व्यक्ति ने देख लिया जिसके शोर मचाने पर स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। बिजली मैकेनिक बलविंदर सिंह ने बताया कि पहले बच्चे को बचाने के लिए रस्सा नीचे की तरफ फेंका,

लेकिन सीमेंट के भारी भरकम ढक्कन के नीचे दबा होने के चलते बच्चा उठ नहीं पाया। जिसके बाद बलविंदर सिंह रस्सी के सहारे खुही में उतरा, वह बच्चे को रस्सी के सहारे ऊपर लेकर आ रहा था तो बीच में रस्सा टूट गया जिसमें बच्चा और बलविंदर दोनों दोबारा खुही में गिर गए।

काफी मशक्कत के बाद दोबारा रस्सी के सहारे दोनों को निकाला गया। हादसे में जहां बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं बिजली मैकेनिक के भी चोट आई है, दोनों घायलों को सिविल अस्पताल खन्ना में लाया गया है।

Latest News