PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

भारत की उम्मीदों को लगा झटका, महादेव ऐप वाला रवि उप्पल गिरफ्तारी के बाद भी UAE से हुआ फरार,

major-blow-to-india-hopes-mahadev-app-owner-ravi-uppal-remains-absconding-from-uae-despite-arrest

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सौरभ चंद्राकर के साथ मिलकर अवैध सट्टेबाजी के जरिए हजारों करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी उप्पल लापता हो गया है। दिसंबर 2023 में इंटरपोल के रेड नोटिस के बाद दुबई में गिरफ्तार किए जाने के बावजूद अब वह खाड़ी देश से किसी अज्ञात स्थान पर चला गया है।

.

.

यूएई अधिकारियों ने भारत को न तो उप्पल के बाहर जाने के रास्ते की और न ही उसके गंतव्य की जानकारी दी, लेकिन प्रत्यर्पण प्रक्रिया को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसका फरार होना जांच एजेंसियों : ईडी, सीबीआई और छत्तीसगढ़ पुलिस : के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, जिनका लक्ष्य आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर ठगे गए लोगों को न्याय दिलाना है।

.

.

भारत और यूएई के बीच बेहतर रिश्तों को देखते हुए एजेंसियों को उम्मीद थी कि उप्पल और चंद्राकर का प्रत्यर्पण संभव होगा। अधिकारी के अनुसार, यूएई ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया को समाप्त करने की बात कही है। करीब 50 वर्ष से कम उम्र का रवि उप्पल और उसका साथी सौरभ चंद्राकर 6,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी हैं। दोनों ने 2018 में मिलकर इस ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप की शुरुआत की थी। 

.

.

ED की चार्जशीट के मुताबिक, यह नेटवर्क देशभर के करीब 3,200 पैनलों के जरिए संचालित होता था और रोजाना लगभग 240 करोड़ रुपये की आमदनी होती थी। रिपोर्ट के अनुसार, उप्पल और चंद्राकर ने दुबई में अपने 3,500 कर्मचारियों के लिए 20 आलीशान बंगले किराए पर ले रखे थे। इस केस में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी सामने आया है।

.