PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

बड़ी ख़बर : सुप्रीम कोर्ट में हुआ धमाका, मची अफरा-तफरी, 4 लोग घायल,

big-news-cylinder-blast-in-supreme-court-causes-panic-4-injured-islamabad

.

.

PTB Sad न्यूज़ इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट भवन की बेसमेंट में स्थित कर्मचारियों की कैंटीन के पास मंगलवार को गैस सिलेंडर फट गया। धमाके में चार कर्मचारी घायल हुए। घटना के समय भवन के सेंट्रल एसी सिस्टम की मरम्मत चल रही थी। विस्फोट के बाद परिसर में अफरातफरी मच गई और वकील-कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए। धमाके से सुप्रीम कोर्ट की इमारत हिल गई और अफरातफरी मच गई।

.

.

वकील, जजों के स्टाफ और अन्य कर्मचारी तुरंत सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर कोर्ट से बाहर निकल आए। लोगों के बीच दहशत मच गई। तेज आवाज वाले इस विस्फोट की गूंज कई दूर तक सुनाई दी। कुछ ही मिनटों में रेस्क्यू टीम और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायल कर्मचारी, जो एसी प्लांट के पास काम कर रहे थे, उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया,

.

.

जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज आसपास के इलाकों तक सुनी गई और कुछ समय के लिए बेसमेंट में चारों तरफ धुआं भर गया। धमाके में कैंटीन का फर्नीचर और कुछ फिटिंग्स क्षतिग्रस्त हुईं, लेकिन भवन को कोई बड़ा संरचनात्मक नुकसान नहीं पहुंचा। सुरक्षा जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट में नियमित कामकाज बहाल कर दिया गया है।

.

.