PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान Punjab : निहंग सिंह की गो*ली मरकर की ह/त्या, सुनसान इलाके में मिली ला/श

पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका

major decision central government regarding petrol diesel and atf tax hiked suddenly new rates effective from today

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब वैश्विक कच्चे तेल के बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ा इजाफा किया है। नई दरें 16 जुलाई से लागू हो गई हैं। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, डीजल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स 8.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर

.

.

15.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर यह टैक्स 7.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 14.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। दूसरी ओर, पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में 4 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। सरकार का कहना है कि यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले भी वैश्विक परिस्थितियों और

.

.

तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के दौरान सरकार विंडफॉल टैक्स में बदलाव करती रही है। हाल ही में जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कुछ समय के लिए कम हुआ था, तब सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया था, जबकि डीजल और ATF पर इसे घटाया गया था। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से बढ़ती कीमतों को देखते हुए डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ा दिया गया है।

.

यह भी पढ़ें : भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन चीजों के बदले दाम

.

हालांकि, सरकार के इस फैसले का आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। विंडफॉल टैक्स पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं, बल्कि तेल कंपनियों के निर्यात पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त कर है। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय कीमतों का अत्यधिक लाभ उठाने से रोकना है। इसलिए देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में फिलहाल किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

.

यह भी पढ़ें : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार